प्रतिष्ठित मां पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की रही धूम

नैनीताल । सरोवर नगरी के ठंडी सडक़ स्थित प्रतिष्ठित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को दिनभर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के चलते नगर का वातावरण भी भक्तिमय बना रहा। बता दे इससे पूर्व मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट के दिशा निर्देशन में सुबह १० बजे गणेश पूजन,मां पाषाणदेवी पूजन के बाद दोपहर १२ बजे से हवन,अपराह्न एक बजे से कन्या पूजन के बाद दो बजे से सुंदरकांड का विशेष आयोजन किया गया। शाम को चार बजे पंच आरती के बाद भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो गया। उसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अनुष्ठानों में यजमान के रुप में सुनील कुमार नारंग सत्पनीक, पूरन चंद्र पांडे-मंजू पांडे,केशव दत्त पांडे -कमला पांडे शामिल हुए। इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में पंडित अमित डालाकोटी, नवीन चंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, आरुष सुयाल के साथ ही महेश अरोड़ा, पंकज भट्ट,मंजू रौतेला, सरला जोशी, दीपा जोशी, मंजू डालाकोटी, भगवती सुयाल, किरन नारंग,नवीन पांडे, दिप्ती पांडे,रमेश भट्ट, दीपक पांडे, निकिता पांडे,अभिषेक पांडे, लक्ष्मी पांडे, परिही पांडे, पार्थ पांडे आदि भकतजन भकतिभाव से जुटे रहे। अंत में मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भटट ने सभी का विशेष आभार जताया।

























