बिष्ट ने राम के भजन गाकर माहौल किया भक्तिमय

नैनीताल । सरोवर नगरी के तल्लीताल में चल रही रामलीला के दौरान खाद्य व रसद विभाग में तैनात नैनीताल जिले के एरिया राशनिंग आफिसर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने भगवान राम के भजन गाकर माहौल को भकतिमय बना दिया। रामलीला में मौजूद दर्शकों ने बिष्ट के भजनों का ताली बजाकर हर्षध्वनि से स्वागत किया।
इस मौके पर बिष्ट ने भज मन राम चरण सुख दायी—-, दाता एक राम—, उद्धार करो भगवान तुमहारी शरण पड़े– आदि भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व बिष्ट का रामलीला कमेटी परिवार की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया।

























