आगामी श्री रामलीला महोत्सव को लेकर
श्री राम सेवक सभा के सदस्यों द्वारा की गई बैठक




नैनीताल। श्री राम सेवक सभा के सदस्यों की आज सभा भवन में बैठक अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता मे संपन हुई, बैठक में श्री रामलीला महोत्सव तथा डी एस ए मैदान में होने वाले दशहरा महोत्सव पर चर्चा हुई तथा श्री राम लीला महोत्सव हेतु समितियों का गठन किया गया। 13 अक्टूबर को श्री राम बारात में सभी को आमंत्रित किया गया है तथा भारत की भव्यता के लिए 9 अक्टूबर को तीन बजे सभा भवन में नागरिकों की बैठक भी बुलाई गई है। आज की बैठक में तय हुआ कि दशहरा महोत्सव में भजन संध्या ,आतिशबाजी तथा पुतला दहन होगा । इधर सभा भवन में रामलीला की तालीम विगत दो वर्षों से की जा रही है जिसमें रंगकर्मी मिथिलेश पांडे ,गिरीश भट्ट ,सतीश भट्ट ,अजय कुमार के साथ युवराज सिंह ,आनंद बिष्ट ,राहुल सहयोग प्रदान कर रहे है । रामलीला के मंचन में बालिकाओं की संख्या बहुत अधिक है जो राम के प्रति अनुराग तथा महिला सशक्तिकरण को दिखाता भी है । सभा भवन में रामलीला महोत्सव के पात्रों को धनुष बाण ,तलवार , मुदगर को तैयार किया जा रहा है जिसमें अध्यक्ष मनोज साह ,अतुल साह ,आनंद बिष्ट , विमल चौधरी ,हीरा रावत , गोधन सिंह उन्हें रंगों से सजा रहे है । इस मौके पर बैठक में अशोक साह , गिरीश जोशी ,मुकेश जोशी ,विक्रम साह ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,हिमांशु जोशी ,प्रदीप जेठी ,दीप गुरुरानी ,अमर साह , राजेंद्र लाल साह ,राजेंद्र बजेठा , गोविंद सिंह ,सानू साह,प्रॉफ ललित तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन जगदीश बावरी ने किया।

























