कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के यतिन अध्यक्ष व संचित बने सचिव

नैनीताल । कुमाऊं विवि नैनीताल के छात्र महासंघ का चुनाव बीरवार को नैनीताल में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। खास बात यह रही कि सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी प्रो.मनोज कुमार आर्या के मुताबिक हल्द्वानी डिग्री कालेज के यतिन पांडे अध्यक्ष, सितारगंज डिग्री कालेज के जितेंद्र सिंह धामी उपाध्यक्ष, डिग्री कालेज गदरपुर की सुपर्णा भकत छात्रा उपाध्यक्ष, खटीमा डिग्री कालेज के संचित सिंह सचिव, डिग्री कालेज गौलापार की उदिति पांडे संयुकत सचिव तथा रामनगर डिग्री कालेज के भुवन चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव के बाद प्रो.मनोज कुमार आर्य व प्रो.संजय पंत ने विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो.संजय पंत समेत हरीश सिंह बिष्ट, प्रो.गीता तिवारी, प्रो.नीलू लोधियाल, प्रो.सुषमा टमटा,प्रो. गगन दीप होती, प्रो. अशोक कुमार, प्रो.आर.सी.जोशी, डा. मनोज सिंह बिष्ट,डा. मोहित रौतेला, डा.कुबेर गिनती, डा.गीता देवली, डा.विजय कुमार,डा. दीपिका पंत, डा.नवीन पांडे,डा. नंदन मेहरा, प्रो.एबी मेलकानी,अमित मेलकानी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो.ललित तिवारी ने किया।

























