डीएसए द्वारा प्रायोजित
59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज
उद्घाटन मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए ’ ने जीता उद्घाटन मुकाबला

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में 59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का गुरुवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं डीएसए महासचिव मनोज जोशी द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पहला मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए ’ और जी.डी. गोयनका के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81-22 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
दूसरे मुकाबले में सरस्वती विहार दुर्गापुर ‘ए’ और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘बी’ आमने-सामने रहे। रोमांचक मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘बी ’ ने 56-53 से जीत दर्ज की।
तीसरे मुकाबले में सैनवाल स्कूल और सेट . जोसेफ ’स कॉलेज के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बेहद करीबी मुकाबले में सेट . जोसेफ ’स कॉलेज ने 19-17 से जीत हासिल की। दिन का अंतिम मुकाबला एम एल साह बाल विद्या मंदिर ‘B’ और सेट . मेरी ’स कान्वेंट ब्लू के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में एम एल साह बाल विद्या मंदिर ‘बी ’ ने 8-7 से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टूर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं और आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस मौके पर बास्केटबाल सचिव हरीश जोशी, शैलेन्दर बर्गली,कमल जगाती,जलज बर्मा,समीर अली,फरीद अहमद,सहित खेल पेर्मी मौजूद रहे।

























