October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आरक्षी प्रकाश नैनवाल को एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ सहित

0
1005575091
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नैनीताल सरोवर नगरी के पुलिस लाइन में आरक्षी प्रकाश नैनवाल का बीते रोज स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार के दौरान असामयिक निधन होने की खबर से पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी बता दें आरक्षी प्रकाश नैनवाल के निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉक्टर जगदीश चंद्र सीओ लालकुआं विमल प्रसाद प्रतिसार, निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी दी गई तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहाँ पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ सेवाभाव को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दुःखद में दिवंगत आरक्षी श्री प्रकाश नैनवाल के परिजन भी पुलिस लाइन में उपस्थित रहे। एसएसपी द्वारा शोक-संतप्त परिजनों के दुःख में सहभागी बनते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं समस्त नैनीताल पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य, संबल एवं शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *