August 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888
1005145948
012 013
111 222 333

सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता संध्या शर्मा ने मुस्लिम भाइयों को बांधी राखी

दिया भाईचारे और सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश

नैनीताल। सरोवर नगरी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता संध्या शर्मा ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राखी का रिश्ता केवल धर्म या जाति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और इंसानियत का प्रतीक है।
संध्या शर्मा ने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना देखने को मिली।
उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। अलग-अलग धर्म और समुदाय होने के बावजूद हम सभी एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों, यही रक्षाबंधन के पर्व की सच्ची भावना है।
रक्षाबंधन के अवसर पर हुए इस पहल ने सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया। संध्या शर्मा ने कहा कि समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास लगातार होते रहने चाहिए।
राखी के धागे से दिया एकता का संदेश—धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन भाईचारा और इंसानियत सबसे ऊपर है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *