August 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल हल्द्वानी में

0
1005133960
012 013
111 222 333

वास्तुकला अकादमी दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

नैनीताल । इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से संबद्ध वास्तुकला अकादमी, कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, दिल्ली के 35 आर्किटेक्चर विद्यार्थियों एवं 4 प्रोफेसरों के दल ने आज पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण किया। बता दें इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एक आधुनिक आवासीय विद्यालय के निर्माण, उसकी प्राकृतिक सुंदरता तथा विद्यालय की वास्तुकला एवं डिजाइन को समझने का व्यावहारिक अवसर प्रदान करना था। दल ने विद्यालय के हॉस्टल, क्लासरूम, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल, खेल मैदान तथा पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का सूक्ष्म अध्ययन किया। प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों को समझाया कि एक बोर्डिंग स्कूल की डिजाइन में सुरक्षा, प्राकृतिक रोशनी, वायु संचार तथा बच्चों के समग्र विकास का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक मनचंदा ने अपनी टीम के साथ दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे परिसर को आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए एक मॉडल परिसर के रूप में चुना गया। इस मौके पर शैक्षणिक भ्रमण में प्रो. विजय मातंगे, प्रो. बिनिता तांबोली, प्रो. विदुषी सिंह,
प्रो. मोहम्मद शोएब आलम मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *