August 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

ज्योलिकोट व उसके आसपास के क्षेत्रों में

0
1005133736
012 013
111 222 333

दूषित पानी से डायरिया, पीलिया जैसी गंभीर बीमारी का संज्ञान लेते हुए

पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों के शिष्टमंडल ने

डीएम रयाल को सोपा ज्ञापन तत्काल लिया संज्ञान विभाग को लगाया कार्य पर

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीप वर्ती ज्योलिकोट व उसके आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी से डायरिया, पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों का छोटे बच्चों को भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले 6 या 7 दिनों से लगातार 60 से 65 लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं व कई छोटे बच्चों को आईसीयू तक एडमिट करना पड़ा है। इसी क्रम में आज पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों के शिष्टमंडल ने जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन दिया गया।
जिला अधिकारी द्वारा तुरंत ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए,जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को गम्भीरतापूर्वक आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। जिला अधिकारी रयाल का उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्त क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ज्योलीकोट-खुर्पाताल राजेंद्र सिंह कोटलिया, ग्राम प्रधान ज्योलिकोट नवल कुमार ,उप प्रधान मनोज बरगली, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज चनियाल, सूरज पांडे , नितिन कुमार, प्रशांत कुमार, हरीश पाण्डेय आदि शामिल रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *