August 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

शिक्षाविद् प्रताप भैया को १६वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद

0
1005088947
012 013
111 222 333

 शिक्षक आलोक कुमार को शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए प्रताप भैया सम्मान से नवाजा गया

नैनीताल ।  सरोवर नगरी में आचार्य नरेंद्र देव शिक्षा निधि और राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक व शिक्षाविद् व पूर्व मंत्री प्रताप भैया को १६वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार को शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय के प्रति दीर्घकालीन समर्पण के लिए प्रताप भैया सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सममानित किया गया। कार्यक्रम के मुखय अतिथि कुविवि के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो सुरेंद्र सिंह बर्गली ने प्रताप भैया के शिक्षा और सामाजिक मूल्यों पर आधारित योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य किया और विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोडऩे का प्रयास किया। आलोक कुमार ने सममान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए प्रेरणा बताया। विद्यालय स्तर पर काजल, राशि नयाल, नीलम बिष्ट, अंजली फ स्र्वाण और दीपिका आर्या सहित कई विद्यार्थियों को छात्रवृतियां प्रदान की गईं।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ के बीच निबंध, भाषण, चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिताएं भी हुईं जिनमें कनिष्का खोलिया, तनिष्का, प्राची मेहरा, भारती नैनवाल, सचित कुमार, अंजली फ त्र्याल, लक्ष्मी तथा सानिया, नवनीत, यशोदा व वंश आदि विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट ज्योति प्रकाश, नगर पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल, कालेज के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता,पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष  डीएस मेहता, पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष डॉ.मनोज सिंह बिष्ट समेत  तारा बोरा व दायित्वधारी शांति मेहरा व प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महेश रजवार और विमलेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *