सरोवर नगरी में जरक के पत्तों के पकोड़े खाने से कई लोग हो गए बीमार
नैनीताल। सरोवर नगरी में जंगली पौधे जरक के पत्तों के पकोड़े खाने की वजह से कई लोग बीमार हो गए। बता दे जन्मदिन पार्टी चल रही थी और पकोड़े खाने से जैसे ही आए अतिथियों को परेशानी होने लगी और चक्कर आने लगे तो अफरातफरी का माहौल बन गया। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें उपचार देने के बाद स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जिन लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया उनमें महेश चंद्र, सुरेंद्रलाल,अनिल,विक्रम,कविता,अनंता व अक्षय और मनीषा आदि शामिल रहे।




















