लेट कालसंग भोटिया मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज
डी डी बल्लेर्स पंजाब और अपैक्स ने जीता पहला मैच की शानदार शुरुआत

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेट कालसंग भोटिया मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आज शुक्रवार भव्य शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट द्वारा किया गया। बता दें यह टूर्नामेंट तीन दिवसीय टूर्नामेंट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और ओपन कैटेगरी के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
आज उद्घाटन दिवस पर अंडर-19 बॉयज़ श्रेणी का पहला मुकाबला डी डी बल्लेर्स पंजाब और अपैक्स भीमताल के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में DD Ballers Punjab ने शानदार और आक्रामक प्रदर्शन करते हुए Apex Bhimtal को 14-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार शुरुआत की।

























