October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजापिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से

0
1005078525
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान पर हरियाली संग सेवा समर्पण की सौम्य अभिव्यक्ति

हल्द्वानी हल्दूचौड 23 अगस्त। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजापिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ाते हुए   ‘वननेस वन’ परियोजना के सातवें चरण के अंतर्गत आज देशभर में अनेक नए स्थलों को इस जन- सहभागिता अभियान से जोड़ा गया। सुबह 6 से 9 बजे तक सैकड़ों सेवादार एवं श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराया ।
    सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई ‘वननेस वन’ परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह हमें ऐसा भाव सिखाता है कि हम प्रकृति से पृथक नहीं अपितु उसी का अभिन्न अंग हैं। अतः इसका संरक्षण करना वास्तव में स्वयं के जीवन और भविष्य की रक्षा करना है।
       इसी क्रम में निरंकारी मिशन की हल्दूचौड हल्द्वानी ब्रांच के द्वारा रविवार 23 अगस्त को सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक हल्दूचौड नगर वन क्षेत्र लालकुआं में ब्रांच मुखी प्रताप सिंह विष्ट जी  के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया गया । जिसमें करीब विभिन्न प्रकार के 1200 पेड़ लगाए गए।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती रूक्मिणी नेगी हल्दूचौड के तत्वावधान में संयुक्त रूप से संपन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *