October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

केएमवीएन के 50 वे स्थापना दिवस पर  कार्यक्रम पर गुरु रानी ने कहा पर्यटन के क्षेत्र में का रहा अहम योगदान:गुरुरानी

0
1005078419
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित पर्यटक आवास गृह लोहाघाट में निगम के ५० वें स्थापना दिवस के अवसर पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष/ राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने कहां की निगम ने इन ५० वर्षों में काफी उतार चढ़ाव देखे। कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालन सहित पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया।उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन निगम में कार्यरत लंबे समय से संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण कर कर्मचारियों को इस अवसर पर तोहफ ा दे।
 इस अवसर पर उनके द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के ७६७ वें दिन पर्यटक आवास गृह लोहाघाट व पर्यटक आवास गृह एबट माउंट में बृहद स्तर पर निगम कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे कुमाऊं मंडल में निगम के कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में महासंघ के पूर्व महामंत्री गणेश लाल शाह, आवास गृह  के प्रबंधक हरीश पुनेठा समेत विकास थापा, विनीत कुमार, भूपेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश, नवीन भंडारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, निर्मल  व साजन कुमार सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *