उपकेंद्र सुयालबाड़ी में एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं के साथ
स्वास्थ्य जागरूकता एवं समीक्षा गोष्ठी का हुआ आयोजन

नैनीताल । सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर शनिवार को उपकेंद्र सुयालबाड़ी में एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटरों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता एवं समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में विशेष रूप से एचपीवी टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।गोष्ठी में आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट एवं एएनएम भावना बिष्ट की विशेष भूमिका रही। दोनों द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता एवं समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा.निर्देश एवं जानकारी साझा की गई।गोष्ठी में मंजू देवी, बसंती देवी, गीता नेगी, दीपा, सुनीता आर्य, प्रेम, दीपा, अनीता देवी, तुलसी देवी, विमला देवी, कला देवी, मीनाक्षी, अनीता एवं रजनी सहित एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर उपस्थित रहे।




















