July 31, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

शक्ति संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डाक्टर बिष्ट ने किया

0
1004798422
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के बलाक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि विपिन जंतवाल जिला पंचायत सदस्य की मौजूदी में बीरवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग नैनीताल के अंतर्गत बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों एवं बेटियों के साथ शक्ति संवाद संवेदीकरण कार्यशाला का एच0डी0 डिग्री कॉलेज भीमताल में सफल आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु परिवार एवं समाज की सकारात्मक भूमिका पर बल दिया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों प्रो0 शिल्पी बिष्ट, डॉ नीतू, गीतेश त्रिपाठी (वरिष्ठ पत्रकार), मोनिका नयाल (राष्ट्रीय स्तर कबड्डी), सब इंस्पेकटर अंजला, संगीता टाकुली (अधिवक्ता वन स्टॉप सेंटर नैनीताल) द्वारा संवादात्मक शैली में जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ प्रियंका गडिया जिला सेवा योजना अधिकारी नैनीताल व कैलाश सममल सहायक प्रबन्धक उद्योग विभाग द्वारा किशोरियों को आत्मविश्वास विकसित करने तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करनेए स्टार्ट अप योजनाए उद्यमिता आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर निदेशक आशीष बवाना प्रधानाचार्य मुक्ता एच0 डी0 डिग्री कॉलेज, डॉ रेनू मर्तोलिया बाल विकास परियोजना अधिकारी भीमताल, सुपरवाइजर कविता, हेमा मासीवल, हेमा त्रिपाठी, रीना यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियाँ, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु परिवार एवं समाज की सकारात्मक भूमिका पर बल दिया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *