October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जनहित संस्था का शिष्टमंडल मिला डीएम रयाल से

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

चीना बाबा मंदिर मल्लीताल से बीड़ी पाण्डे अस्पताल तक वन वे मार्ग करने को लेकर की मुलाकात मिला आश्वासन

नैनीताल। सरोवर नगरी में जनहित संस्था सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है और
विचार विमर्श कर उच्च अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से उचित कार्रवाई हेतु निवेदन करता आ रहा है।अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी व संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार दिव्या शाह कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी नैनीताल से एक शिषटमंडल मिला। और ज्ञापन के माध्यम से शिष्टमंडल द्वारा चीना बाबा मंदिर मल्लीताल से बीड़ी पाण्डे अस्पताल तक वन वे मार्ग के रूप में प्रतिस्थापित किया जाने के संबंध में पत्र दिया गया। जिसमें अवगत कराया कि उक्त मार्ग पैदल यात्रियों के लिए आवागमन हेतु पूर्व से ही विद्यमान है अब नैनीताल शहर में पर्यटकों के अलावा स्थानीय स्तर के वरिष्ठ नागरिक विद्यालय के बच्चे
भी इस मार्ग से नित्य आवागमन करते हैं वर्तमान में नैनीताल में गाड़ियों व दो पहिया वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई है की मार्ग चलने लायक नहीं रहा है इसमें स्थानीय लोगों के बुजुर्ग व वयोवृद्ध महिलाओं इत्यादि को पैदल चलने में अत्यधिक कठिनाई होती है ।पैदल चलने में विशेष कर नैनीताल में उच्च न्यायालय होने से निरंतर इस बारे मार्ग लोगों का आवागमन काफी अधिक रहता है। और यह मार्ग सकरा होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। संस्था की ओर से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से निवेदन किया है कि उक्त मार्ग को केवल पैदल मार्ग के रूप में प्रतिस्थापित किया जाए यदि संभव हुआ तो वाहनों को मेट्रोपोल वाले मार्ग से चलाया दिया जाए । इसे बदल जाने वालों को अत्यधिक सुविधा हो पाएगी हुआ तो आने वाले समय में मार्ग सकरा होने के कारण दो पहिया वाहन वअन्य वाहन निरंतर इस मार्ग पर चलते रहते हैं जिससे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है इस संबंध में कि इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके स्तर से इस प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शिष्टमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या शाह, प्रोफेसर ललित तिवारी , महासचिव महेश चंद्र आर्य, सोनू शाह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *