नेपाली मूल के युवक ने शराब के नशे में मचाया उत्पात लगाई झील में छलांग
भाजपा युवा मोर्चा नेता आयुष ने जान की परवाह करे बगैर झील में छलांग लगाकर बचाया
आयुष की हो रही है भूरी भूरी प्रशंसा




नैनीताल। सरोवर नगरी में नेपाली युवक ने शराब पीकर पहले तो उत्पात मचाया और लोगों को समझाने पर वह रोड पर लोगों से उलझता रहा और फिर उसने दौड़कर सेल्फी पॉइंट से झील में छलांग लगा दी। बता दें नेपाली मूल के युवक लोकेश नाम के युवक ने प्रातः से ही शराब का सेवन कर लिया था। और इस बीच बाजार में कई लोगों से उलझता रहा और अभद्रता की और उसके बाद दौड़कर उसने नैनी झील में छलांग लगा ली भाजपा युवा मोर्चा के नेता आयुष भंडारी ने अपनी जान जोखिम में डालकर झील में छलांग लगाकर लोकेश को बाहर निकाल और पुलिस के हवाले कर दिया। नेपाली मूल के लोकेश मजदूरी करता है जानकारी के अनुसार आजकल वह शराब का ज्यादा ही सेवन कर रहा है। और उसके चलते ही उसने इस प्रकार घटना को अंजाम दिया। वह तो गनीमत रही आयुष की सूझबूझ और बहादुरी के चलते लगातार झील में तीसरी घटना होने से टल गई। लोग आयुष की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।





















