June 27, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल बैंक ने विश्व एमएसएमई दिवस पर

0
1004411699
012 013
111 222 333

61 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत कर उद्यमियों को किए वितरित

हल्द्वानी नैनीताल। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर नैनीताल बैंक ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है। नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राहुल प्रधान के कुशल नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं द्वारा 27 जून को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के तहत क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों को लगभग 61 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत कर वितरित किए गए।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था और सतत विकास में MSME सेक्टर के योगदान को उजागर करना है। वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में MSME सेक्टर का योगदान 31% से अधिक हो गया है। यह सेक्टर देश में रोजगार सृजन का सबसे बड़ा स्रोत भी है।

इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं में बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने उद्यमियों को मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया, CGTMSE जैसी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। नैनीताल बैंक सदैव से ही उत्तराखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राहुल प्रधान ने इस अवसर पर कहा, “नैनीताल बैंक MSME उद्यमियों को केवल वित्तीय सहायता ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हर संभव सहयोग भी करता है। आज क्षेत्र के 83 उद्यमियों को 61 करोड़ रुपये का ऋण वितरण उसी संकल्प का परिणाम है। बैंक आगे भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा।”

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *