वनस्पति विज्ञान द्वारा मिशन ग्रीन के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ


नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान द्वारा मिशन ग्रीन के अंतर्गत आज पौधारोपण कार्यक्रम किया गया । क्षेत्रीय आयुर्वेद केंद्र आर ए आर इ के पूर्व प्रभारी वैज्ञानिक डॉ गिरीश चंद्र जोशी ने देवदार ,बांज ,बुरांश ,पदम के साथ हाइड्रेंजिया के पौधे लगाए । डॉ जोशी ने कहा के पौध लगाना सेवा नहीं हमारा मानवीय धर्म है ।प्रकृति के प्रति हमारी सकारात्मक तथा उसके ऋण को पूरा करने का अवसर है । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण को हम अपने प्रतिदिन में प्रकृति चिंतन तथा जन्मदिन पर पौधे लगाने तथा जनेऊ एवं विवाह आदि अवसरों पर पौधे लगाए जो जीवन का श्रेष्ठ सकारात्मक कार्य है । इस अवसर पर डॉ जोशी को शॉल उड़ाकर तथा पौधे के फ्लायर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । आज पौधारोपण पूर्व निदेशक पर्यावरण संस्थान स्वर्गीय डॉक्टर रणबीर सिंह रावल तथा स्वर्गीय डॉ सुचेतन साह की स्मृति तथा उनको समर्पित किया गया । सभी पौधे वन क्षेत्र अधिकारी आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए ।ग्रीन मिशन में डॉ नीलू लोधयाल , डॉ सुषमा टम्टा ,, डॉ प्रभा पंत ,डॉ नवीन पांडे , डॉ हेम जोशी ,डॉ हिमानी कार्की , वसुंधरा , लता ,मोहित खाती ,लीला , दिशा ,आयुषी ,अदिति जोशी ,अंशिका ,कल्पना रौतेला ,मनीषा पंत , पायल , आयुष ,दीक्षा ,हिमानी ,कोमल पांडे ,लक्ष्मी नेगी ,पायल ,उपासना आदि शामिल हुए ।





















