June 26, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

अपनी जिंदगी से निराश मनीष ने की आत्महत्या

0
oplus_32

oplus_32

012 013
111 222 333

आत्महत्या करने से पहले दीदी को किया था वीडियो कॉल कि मैं जा रहा हूं

oplus_32

नैनीताल। सरोवर नगरी मैं शुक्रवार प्रात: नैनी झील में शव मिलने की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने झील में शव उतरता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर तत्काल पुलिस ने पहुंचकर झील से शव को बाहर निकाला और मृतक की जेब से आधार कार्ड मिलने पर उसकी शिनाकत मनीष शाह 46 निवासी मल्लीताल जय लाल साह बीच की बाजार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक ने आत्महत्या करने से पहले बीते रोज गुरुवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे अपनी बड़ी बहन को वीडियो कॉल कर अपनी आत्महत्या करने की सूचना दी थी और कह रहा था मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाया। दीदी ने उसे घर आने को कहा उसने वीडियो में झील को भी दिखाया था। दीदी ने जब तक परिजनों को उसे ढूंढने भेजा तो वह नहीं मिला और सुबह उसकी मृत्यु की खबर घर पहुंची। बता दे चार बहन भाइयों में मनीष शाह सबसे छोटा था। बड़े भाई का भी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बता दे मनीष अविवाहित था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीडी पांडे चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित किया और शव मोर्चरी में रख दिया खबर लिखे जाने तक पंचनामा भरा जा रहा था और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है आज ही उसका अंतिम संस्कार पांइस घाट में कर दिया जाएगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *