उत्तराखंड की मिनी गोल्फ सीनियर टीम राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना

नैनीताल । मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में २५ से ३० जून तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित ११वी राष्ट्रीय सीनियर (महिला/पुरुष) मिनी गोल्फ प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड प्रदेश की सीनियर महिला/पुरुष टीम रुद्रपुर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई।
डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया उक्त सीनियर टीम में ८ पुरुष एवं ८ महिला खिलाड़ी उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए हैं, पुरुष टीम में अभय बिष्ट/संजय भट्ट/अथर्व चौधरी/निष्कर्ष चौधरी/सुनिश्चिठ/ध्रुव विरमानी/एन.वी.खान तथा योगेश तथा महिला टीम में कशिश शर्मा/अंजली गंगवार/प्रेरणा नेगी/मनजोत कौर/भूमिका/कशिश/ वंशिका तथा श्वेता शामिल हैं। इस मौके पर
द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव डॉ. राहुल चंद्र,उपाध्यक्ष पवन बकशी, दीपक गुप्ता, लोकेश पांडे समेत अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।





















