October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ज्योलीकोट क्षेत्र में फैले डायरिया के प्रकोप परब्लाक प्रमुख डा.बिष्ट की पहल पर स्वास्थ्य महकमा एकटिव मोड में

0
1004391524
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के ज्योलीकोट क्षेत्र में फैले डायरिया के प्रकोप के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की त्वरित पहल पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रशासन की ओर से गठित स्वास्थ्य दलों ने  बीरवार को प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मरीजों की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें मैदान में उतरीं हैं।
ज्योलीकोट वाली स्वास्थ्य महकमे की टीम में शामिल डॉ. मोहन भट्ट, नर्सिंग अधिकारी पूनम बिष्ट, संक्रामक रोग विश्लेषक नंदन कांडपाल, आशा सुपरवाइजर दीपा अधिकारी और वर्कर खिलावती ने प्रभावितों का उपचार किया वहीं दूसरी ओर गांजा की टीम में शामिल डॉ. गर्वित, डॉ पल्लवी किशोर और फ ार्मासिस्ट नम्रता ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।सर्वेक्षण में गांजा क्षेत्र में ४५ और ज्योलीकोट में ६०0 लोग बीमार पाए गए।
मामले में जल संस्थान के अवर अभियंता रविंद्र पाठक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बेलुवाखान टैंक की सफाई करवाई और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। दूसरी ओर मामले में  बलॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे बलाक के दूरस्थ क्षेत्रों में भी निरंतर अभियान चलाएं ताकि ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहें। इस दौरान ग्राम प्रधान नवल कुमार, डॉ. बबिता मनराल, हरगोविंद रावत, उप प्रधान मनोज बरगली और हरेंद्र बोरा व मनीष कुमार तथा इंदर सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *