October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नव नियुक्त सीएमओ डॉक्टर पंत ने पदभार ग्रहण करते कहा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करना मेरी पहली प्राथमिकता

0
1004391481
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल जिले की नव नियुकत सीएमओ डा.रश्मि पंत ने  बीरवार को औपचारिक रूप से सीएमओ कार्यालय पहुंचकर नैनीताल सीएमओ का पदभार ग्रहण किया।
बता दें नैनीताल जिले के सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत का सीएमओ पिथौरागढ़ के पद पर स्थानान्तरण हो गया है। डा. रश्मि पंत इससे पहले देहरादून में एनएचएम निदेशक के रूप में कार्यरत थीं, एनएचएम निदेशक पद से रिलीव होने के बाद उन्होंने नैनीताल में सीएमओ के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना और राज्य सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मातृ शिशु कार्यक्रम, संचारी गैर संचारी रोग, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा अन्य कार्यक्रमों से लोगों को जोडऩे और इसका अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास रहेगा साथ ही अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का भी प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *