October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऐतिहासिक व प्रतिष्ठित लैन्डो-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता आगामी 5 जुलाई से होगी प्रारंभ

0
1004388384
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएसए परिवार जूठा तैयारी में

नैनीताल सरोवर नगरी के डी एस ए ग्राउंड में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक व प्रतिष्ठित लैन्डो-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता आगामी 5 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता का यह 103 वा साल है। यह एक बेहद रोमांचक और गौरव शाली प्रतियोगिता है। स्थानीय स्तर पर यह खेली जाती है। शहर की लगभग 50 बेहतरीन टीमें भाग लेती हैं। नैनीताल शहर की इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए आज डी एस ए नैनीताल का परिवार जुटा रहा। इस मौके पर मैदान तैयार करने में महासचिव मनोज जोशी, उपसचिव खीमराज देउपा, फुटबॉल सचिव पवन खनायत, क्रिकेट सचिव रवी प्रकाश जोशी, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली,बास्केट बाल सचिव हरीश जोशी, भुवन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, मुकुल जोशी, जलज बर्मा, डी एस ए के कर्मचारी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी करने में जुटे रहे। डीसा के महासचिव मनोज जोशी व फुटबॉल सचिव पवन खनायत, ने खिलाड़ियों और टीम मैनेजर से निवेदन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अन्तिम तिथि 30 जून है। जिन टीमों द्वारा अपना पंजीकरण नहीं कराया है वह 30 जून तक कर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *