October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सचिवालय कूच को सफल बनाने में भीमताल की अंबेडकर जन कल्याण समिति का सराहनीय सहयोग

0
1004378987
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल ।अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड द्वारा 23 जून 2026 को देहरादून सचिवालय में आयोजित “सचिवालय हुंकार रैली” को सफल बनाने में भीमताल स्थित अंबेडकर जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुरेश चन्द्र ने बताया कि भीमताल से आए समिति के पदाधिकारी और सदस्य सुबह से ही रैली स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्था संचालन, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुरेश चन्द्र ने कहा, “19 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए इस आंदोलन में भीमताल की अंबेडकर जन कल्याण समिति का सहयोग हमारे लिए प्रेरणादायक रहा। सामाजिक न्याय और शिक्षक हितों की इस लड़ाई में उनका साथ मिलना संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।”

उन्होंने समिति के अध्यक्ष माधो राम आर्य , बिपिन चंद्र रमेश चंद्र आर्य, मनोज कुमार,नवीन चंद्र आर्य, चंद्राराम टम्टा महेश राम , पूरन चंद्र, महेंद्र टम्टा, देवेंद्र आर्य, हेम चंद्र ललित कुमार, रवि कुमार, , ललित कुमार,चंद्र कुमार,एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का संगठन की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सहयोग से ही आंदोलन को बल मिलता है।

अंबेडकर जन कल्याण समिति, भीमताल ने भी एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वह भविष्य में भी शिक्षक हितों और सामाजिक न्याय से जुड़े हर आंदोलन में साथ खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *