September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी ट्रॉफी पर

0
1004375730
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शाहबाद 11 शाहाबाद का कब्जा

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित डीएसए ग्राउंड में जिला कीड़ा संघ के तत्वाधान में खेली जा रही अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाहाबाद 11 शाहबाद पेनल्टी शूटआउट में जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दे बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबला श्याम लाल कॉलेज दिल्ली व शाहबाद 11 शाहबाद के बीच खेला गया । मध्यांतर तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक गोल-दक की बराबरी पर थी । मध्यांतर के बाद खेलें गए मुकाबले में दोनों ही टीमों ने फिर एक-एक गोल दागकर मुकाबले को दो-दो की बराबरी पर ला दिया । इसके बाद निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया । पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए इसके बाद सडन डेथ का सहारा लिया गया जिसमें शाहबाद की टीम ने तीन तथा दिल्ली की टीम दो ही गोल कर सकी अंत में शाहबाद ने दिल्ली को 6 के मुकाबले साथ गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता में मौके पर मुख्य अतिथि ओलंपियन मार्विन फर्नांदिस तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास खाद्य मंत्री भारत सिंह चौधरी ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए विजेता और उपविजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने भी मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पूरे डीएसए परिवार का भी सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, हुकुम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल सदस्य एम सी उपाध्याय, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, कैलाश बिष्ट, ललित शाह, वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बरगली, भुवन बिष्ट, मनोज बिष्ट, प्रोफेसर देवेंद्र सिंह बिष्ट, खेमराज सिंह देउपा भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, रक्षित शाह, मनोज कुमार भारत मेहरा, पंकज भट्ट, निखिल बिष्ट, साहित खेल प्रेमी मौजूद थे। फाइनल प्रतियोगिता का संचालन नवीन पांडे ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *