सरोवर नगरी में मुहर्रम कमेटी की जानिब से जुलुस ए अलम निकाला गया

नैनीताल सरोवर नगरी में बीते रोज मंगलवार शाम मुहर्रम कमेटी की जानिब से जुलुस ए अलम निकला गया जो रॉयल होटल से शुरू हुआ जिसमे अलग अलग जगह से अलम लाए गए सब अलामो के साथ जुलुस इंद्रा मार्किट,बड़ा बाजार से वापस रज़ा क्लब मे सम्पन हुआ जिसके बाद रज़ा क्लब मे ज़िक्र ए हुसैन की मेहफिल का एहतमाम किया गया महफ़िल का आगस नतिया कलम व मनकबत से हुआ उसके बाद शान अहमद ने हुसैन की शान बयान की और उनके जीवन काल मे रौशनी डाली और अंत मे सलातो सलाम हुआ और दुआ की गई। संस्था के महासचिव समीर अली ने बताया कि चाँद 9 तारीख को सुबह से आम लंगर (भंडरा )होगा और स शाम को सांय 5 बजे से तजियो का जुलुस निकाला जायेगा। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्श ने सभी जायरीनो से इस जुलुस मे शिरकत करने की अपील की है।





















