September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन अधिकारियों व कर्मियों को  राज्यपाल ने किया सम्मानित 

0
1004368378
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी  के लोक भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरुमीत सिंह ने  वन विभाग के उन अधिकारियों व कर्मियों को विशेष रुप से सममानित किया गया जिन्होंने वानिकी तथा वन्य जीव संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण  हेतु अपना अमूल्य योगदान दिया था।
नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के मुताबिक सममानित होने वालों में नैनीताल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के वन क्षेत्राधिकारी विजेन्द्र सिंह, उप वन क्षेत्राधिकारी अलकनंदा वन प्रभाग डबबल सिंह खाती समेत वन दरोगा विजेन्द्र चौहान, राजेन्द्र सिंह रावत, आरती पंत, गजेंद्र सिंह गडिया, प्रकाश गिरी, कंचन नौटियाल तथा वन आरक्षी अरु ण सिंह, गोविन्द कुमार, कीर्ति, तेज राम, प्रेमा तिवारी तथा कयूआरटी सदस्य जितेंद्र सिंह, डाकिया शंकरी लाल तथा महावत रुपन बसुमतारी शामिल थे।  संचालन उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक हेमंत बिष्ट ने किया। राज्यपाल ने उनके संचालन शैली की भी भूरि-भूरि प्रशंसा कर उन्हें भी सममानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *