September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सोशल मीडिया पर कैंची धाम ना जाने वाली खबर का

0
1004260577
  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, ने वीडियो जारी कर जनता से की अपील और किया स्पष्ट
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा भ्रामक प्रचार

सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि कैंची धाम क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोका जा रहा है। डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि कैंची धाम, गरमपानी, हरतपा एवं आस-पास के क्षेत्र के सभी स्थानीय निवासी वैध स्थानीय पहचान पत्र (आईडी) दिखाकर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निर्बाध आवागमन कर सकते हैं। स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक रोक-टोक नहीं की जा रही है।

एसएसपी नैनीताल ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा ऐसी अफवाहों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें।

कैंची धाम स्थापना दिवस एवं मेले के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आगमन के कारण क्षेत्र में अत्यधिक यातायात दबाव है। ऐसे में कुछ स्थानों पर यातायात का धीमा होना स्वाभाविक है, फिर भी पुलिस द्वारा यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

कैंची धाम क्षेत्र के होटलों में जिन श्रद्धालुओं की कन्फर्म बुकिंग है, उनके वाहनों को भी अनुमति दी जा रही है। इसके लिए होटल की पुष्ट बुकिंग दिखानी होगी, जिसके सत्यापन के उपरांत तत्काल वाहन को आगे जाने दिया जाएगा।

इस संबंध में एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक, एसएचओ भवाली सहित सभी जोनल एवं सुपर जोनल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि स्थानीय नागरिकों एवं वैध बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सुविधा प्रदान की जाए।

एसएसपी नैनीताल ने सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से संयम बनाए रखने तथा पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था एवं निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *