June 14, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नगर पालिका परिषद ने पहली बार प्लास्टिक कचरे की खरीद करने की  शुरू की  कवायद 

0
1004259298
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी  को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने को लेकर नगर पालिका परिषद नैनीताल ने पहली बार प्लास्टिक कचरे की खरीद शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है।
 इसके तहत प्लास्टिक की बोतलें, कांच की बोतलें, कैन तथा चिप्स के रैपर, दूध के रैपर जैसे कचरे को एकत्र कर रिसाइलिंग के लिए भेजा जाएगा। मामले में नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया मॉल रोड में एक कैनोपी स्थापित की गई है तथा दूसरी तल्लीताल डाट पर स्थापित की गई है जहां लोग उपयोग में आ चुकी प्लास्टिक बोतलें जमा कर रहें हैं, पालिका प्रत्येक प्लास्टिक बोतल, रैपर, कांच की बोतल व कैन तथा रिसाइकल हो सकने वाले कच्चे के बदले २ रुपए का भुगतान करेगी जो सीधे कयूआर कोड के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खाते में भेजा जाएगा।  शहर में बढ़ रहे प्लास्टिक कचरे को कम करना और लोगों को कचरे के पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक बनाना है।  शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चारधाम यात्रा में इस अभियान की शुरुआत की गई थी और अब नगरपालिका नैनीताल की ओर से भी यह अभियान शुरू किया गया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *