September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जल संस्थान पानी के टैंकर के ब्रेक फेल होने से

0
1004241530
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

पर्यटक मां बेटी हुई गंभीर घायल

उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर

नैनीताल सरोवर नगरी में सबसे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र बी डी पांडे के पास जल संस्थान सीवर के टैंकर के ब्रेक फेल होने से एक बड़ी दुर्घटना घट गई सीवर के टैंकर की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए जिसमें पर्यटक मां बेटी और दो स्थानीय नागरिक शामिल है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बी डी पांडे चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार के बाद मां बेटी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दे दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर खड़े अन्य वाहनों से टकरा गया. स्थानीय निवासी नासिर ने बताया जल संस्थान के वाहन संख्या यूके 01 टीए 1108 के ब्रेक फेल हो गए को घसीटते हुए आगे ले गई जो दिवार से टकरा गई यदि कैंटर ईको से नहीं टकराया होता उसकी चपेट में दर्जनों लोग आते, स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोका गया जिस दौरान दो पर्यटकों को गंभीर चोटे आ गई. मौके पर चालक फरार हो गया। घटना के दौरान मौजूद मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया गोलघर क्षेत्र क्षेत्र के निकट का मामला है जिसमें दो पर्यटक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है एक का पैर टूटा है अंदर तक हड्डियां दिख रही है,दूसरी महिला का हाथ व ऊँगली कटी हुई है, इतने व्यस्त मार्ग पर पुलिस की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण आज यह घटना घटी है। उक्त मार्ग पर रोड पर ही मोटरसाइकिल और कई चार पहिया वाहन हमेशा खड़े रहते हैं पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिलता है। जिस कारण काफ़ी दिक्क़ते आ रही है, वनवे होने के बावजूद अवैध रूप से बाइक चलती है जिससे हादसा होने आशंका है आपातकालीन में मौजूद डॉ. शारदा ने बताया कि अस्पताल में चार घायल आए हुए थे जिसमें से दो दिल्ली निवासी माँ बेटी को गंभीर चोटे आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है वही दो अन्य घायलों को उपचार दिया जा रहा है , गंभीर रूप से घायल ऋतु डांग 42 , भावी डांग 20 वर्ष वाहन की चपेट में आ गए थे। जिन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *