September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तल्लीताल सार्वजनिक शौचालय पर पालिका द्वारा लगाए गए ताले खुलवाने को लेकर

0
1004233185
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

तल्लीताल व्यापारियों ने मेजरनामा बनाकर आयुक्त दीपक रावत को सोपा ज्ञापन

दी चेतावनी नहीं हुई कार्रवाई तो ताला तोडने करने के लिए बाध्य होंगे

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल बाज़ार स्थित सार्वजनिक शौचालय को नगर पालिका द्वारा बंद कर दिया गया है उसी को खुलवाने को लेकर व्यापारियों द्वारा आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन देकर तत्काल खोलने हेतु अनुरोध किया गया है। जिसमें अवगत कराया गया है कि तल्लीताल बाज़ार स्थित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के दुकानदारों एवं आम नागरिकों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह शौचालय पूर्व में नियमित रूप से उपयोग में था, परंतु वर्तमान में उस पर पालिका द्वारा ताला लगा दिया गया है जिस कारण स्थानीय व्यापारियों एवं जनता को आवश्यक सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व में नगर पालिका तथा अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.) को भी लिखित रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है, किंतु आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। लगातार अनुरोधों के बावजूद समस्या का समाधान न होना अत्यंत निराशाजनक है। व्यापारियों ने मेजर नाम बनाकर ज्ञापन आयुक्त दीपक रावत को सौपा है। जिसमें निवेदन किया गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तल्लीताल बाज़ार स्थित सार्वजनिक शौचालय को तत्काल प्रभाव से खुलवाने एवं उसके नियमित संचालन की व्यवस्था करने का कष्ट करें।
यदि इस पत्र के पश्चात भी उचित समयावधि में कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, तो तल्लीताल बाज़ार के नागरिक एवं दुकानदार अपने अधिकारों की रक्षा हेतु कानूनी एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से ताला तोडने करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं विभाग की होगी। व्यापारियों ने शीघ्र शौचालय खुलवाने को लेकर आयुक्त दीपक रावत से निवेदन और आग्रह किया है। अब देखना यह है की शौचालय कब तक खुलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *