प्रतिष्ठित श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में कन्या पूजन के बाद हुआ विशाल भंडारा

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीप वर्ती श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर स्थित वॉटेनिकल गार्डन कालाढूंगी रोड़ नारायण नगर में मंगलवार को भंडारे का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व मंदिर के गुरूजी ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद भोग लगाने के पश्चात कन्या पूजन किया गया। एक बजे से भंडारा शुरू किया गया। यह भंडारा मल्लीताल निवासी भक्त सुनीता साह की ओर से किया गया। इसके अलावा ७० किलो दूध की खीर का प्रसाद मंदिर कमेटी की ओर से किया गया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष गुरुजी कमल शाही, सचिव संजीव रस्तोगी, उपाध्यक्ष रविंद्र फ त्र्याल, उप सचिव बलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश कांडपाल, संरक्षक अजय पाल सिंह, शिव शंकर मजूमदार, सूरज शाही, अजय शाही, भुवन ठठोला के अलावा सुनीता साह समेत महिला भक्तजनों ने विशेष सहयोग किया।





















