June 8, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

9 जून को आकाश प्रेमियों को एक मनमोहक खगोलीय दृश्य देखने का अवसर मिलेगा

0
1004199305
012 013
111 222 333

और दिखेगी बृहस्पति-शुक्र की मनोहारी युति

नैनीताल। सरोवर नगरी में जून 2026 की सायंकाल आकाश प्रेमियों को एक मनमोहक खगोलीय दृश्य देखने का अवसर मिलेगा, जब सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह – बृहस्पति (गुरु) और शुक्र – आकाश में एक-दूसरे के निकट प्रतीत होंगे। इस खगोलीय घटना को युति (Conjunction) कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज के ऊपर दोनों ग्रह चमकते हुए एक आकर्षक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। ज्यादा चमकीला ग्रह शुक्र होगा और दूसरा बृहस्पति।

यद्यपि दोनों ग्रह वास्तव में एक-दूसरे से बहुत दूर होंगे, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे आकाश में इतने पास प्रतीत होंगे कि उनके बीच लगभग 3 पूर्णिमा के चंद्रमा रखे जा सकते हैं। इस अवसर पर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल द्वारा आम जनता के लिए विशेष अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक एवं छात्र 9 जून को सायं 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एरीज परिसर में आकर दूरबीन के माध्यम से इस सुंदर खगोलीय घटना का अवलोकन कर सकेंगे। एरीज ने सभी खगोल विज्ञान प्रेमियों से इस अनूठे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। बता दे
स्टेल्लारियम एप्प से बनाया गया 9 जून को नैनीताल से पश्चिमी (W) क्षितिज का दृश्य। कर्क राशि (कैंसर कांस्टेलेशन ) के नीचे शुक्र (वीनस ) और बृहस्पति ग्रह। आकाश में और नीचे बुध (मर्सीरी ) ग्रह दिखाई देगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *