September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राम सभा मंगोली भेवा के ग्रामीणों ने

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण को लेकर सीएम धामी को सोपा ज्ञापन

नैनीताल। ग्राम सभा मंगोली भेवा के ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से गांव तक शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगोली गहलना मुकेश महरा ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के अवगत कराया गया कि गांव तक समुचित मोटर मार्ग नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के अभाव में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों तथा स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें आती हैं,
वहीं स्कूली बच्चों को प्रतिदिन कई किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ता है। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए यह मार्ग और भी अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा आवागमन लगभग ठप हो जाता है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए ग्राम मंगोली भेवा में शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *