September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि उत्तराखंड सफाई मजदूर संघ

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

शाखा नैनीताल नगर पालिका परिषद के वार्षिक चुनाव 14 जून को होगा मतदान

नैनीताल। सरोवर नगरी में देवभूमि उत्तराखंड सफाई मजदूर संघ शाखा नैनीताल नगर पालिका परिषद के वार्षिक चुनाव के संबंध में शनिवार को नगर पालिका के समस्त कर्मचारी सफाई हवलदार सफाई दरोगा की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्षिक चुनाव के संबंध में चर्चा की गई इस मौके पर प्रदेश सचिव दिनेश कटियार संयुक्त सचिव सोनू सहदेव जिला सचिव अमित सहदेव की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने को लेकर सहमति बनी। संयुक्त सचिव सोनू सहदेव ने बताया चुनाव आगामी 14 जून को आयोजित होंगे उस दिन मतदान होगा। नामांकन 8 जून दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक 9 जून को 11:00 बजे से 1:00 बजे तक नाम वापसी 9 जून को और उसी दिन चुनाव चिन्ह वितरण किए जाएंगे जो 1:00 बजे से 3:00 बजे तक दिए जाएंगे और आगामी 14 जून को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होंगे और मतगणना 1 घंटे बाद 6:00 बजे से होगी। इस मौके पर बैठक में समस्त संस्था के कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *