September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हरियाणा के विद्यार्थियों व शिक्षकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा रोड पर 6 लोग हुए घायल

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल । नैनीताल भ्रमण पर आये हरियाणा के विद्यार्थियों और शिक्षकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार देर रात नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक़ पर पलट गया। वाहन में चालक सहित २० लोग सवार थे। दुर्घटना में चालक, दो शिक्षिकाएं और तीन छात्राएं घायल हो गयीं। राहत की बात यह रही कि वाहन खाई में गिरने से बच गया जिससे बड़ी जनहानि टल गयी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल उपचार मुहैया कराया गया।
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ रीदाबाद के एक विद्यालय का नैनीताल भ्रमण पर आया दल लौटकर हरियाणा जा रहा था। देर रात लगभग डेढ़ बजे शिव मंदिर के निकट टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया। सूचना मिलने पर कालाढुंगी थाने के उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा १०८म्बुलेंस सेवा की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। दुर्घटना में चालक मुकेश पंडित, शिक्षिकाएं प्रतिष्ठा एवं प्रिया भारती तथा छात्राएं मान्या, ऐश्वर्या और गीत मल्होत्रा घायल हुईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गयी और दल दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। चालक ने बताया कि वाहन के पिछले टायरों से धुआं निकलने पर उसने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर स्टेयरिंग लॉक कर दिया था तथा पहियों के आगे पत्थर भी लगाये थेए लेकिन कुछ समय बाद हैंड ब्रेक हटाते ही वाहन ढलान की ओर खिसककर पलट गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों और वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *