September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आदि कैलाश यात्रा के प्रथमचरण के अंतिम दल को

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

गुंजी व काला पानी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए

नैनीताल। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित आदि कैलाश यात्रा के प्रथम चरण के अंतिम दल को कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा पौधारोपण अभियान के 691 वे दिन हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित गुंजी व काला पानी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग न करने व हिमालय में पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर वापस धारचूला लाकर निस्तारण करने की शपथ दिलाई। दिनेश गुरु रानी द्वारा विगत कई वर्षों से यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण व कूड़ा निस्तारण कार्यक्रम से जोड़ा जाता रहा है। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि वह उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करेंगे। व पौधारोपण करेंगे। यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम दल के कोऑर्डिनेटर अर्जुन सिंह बोरा, प्रबंधक उमेश पांडे ,हंसी रचना ,नरेंद्र थापा, गोपाल, शेर सिंह ,देवेंद्र सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। यात्रा दल मे विभिन्न प्रांतो से आए कुल 10 यात्री शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *