September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004171896
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

शहीद मेजर राज्य अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया किया पौधारोपण

नैनीताल। सरोवर नगरी में शहीद मेजर राज्य अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य भावेश पंत ने की है । इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जैसे क्विज, स्लोगन, नाटक, वाद विवाद तथा भाषण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के नेवल एनoसीoसीo अधिकारी नवीन चंद्र धूसिया, कैडेट्स वह अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के अंत में भावेश पंत ने विश्व पर्यावरण दिवस की उपयोगिता को बच्चों को समझाते हुए विधिवत कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में कल्पना बिनवाल, शोभा, सुशीला हरबोला, देविका पांडे, सूरज कुमार, लक्ष्मी बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वरी पुरोहित द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *