September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

0
1004171469
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुर्पाताल मे मुख्य अतिथि

दर्जा राज्य मंत्री दिनेश चंद्र आर्य ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल। सरोवर नगरी के खुर्पाताल मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुर्पाताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि और दर्जा राज्य मंत्री दिनेश चंद्र आर्य ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। और छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र आर्य ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता पांडे ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुमिता आर्य द्वारा किया गया तथा कृष्णा आर्या के निर्देशन में समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *