September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित एरीज में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन हुआ संपन्न

0
1004170539
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

छात्रों के लिए क्विज एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत कई जागरूकता कार्यक्रमों और स्कूली छात्रों के लिए क्विज एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरणा। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” के अनुरूप एरीज के निदेशक डॉ मनीष कुमार नजा तथा अन्य वायुमंडलीय वैज्ञानिकों डॉ उमेश चन्द्र दुम्का व डॉ प्रियंका श्रीवास्तव ने छात्रों को पर्यावरण के महत्त्व, जल संसाधनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की समस्या इत्यादि पर व्याख्यान दिए। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते।

यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर की प्रो. यू लिया ई ने दीर्घकालिक प्रदूषकों जैसे प्लास्टिक कण एवं PFAS पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया। समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत ने विवि का परिचय देते हुए आधुनिक जीवन में रसायन विज्ञान पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही एरीज के शोध छात्रों की हौसला अफजाई भी की।

AcSIR ARIES Science Club से जुड़े शोध छात्रों ने हनुमानगढ़ी मंदिर के पास श्रमदान कर साफ़ सफाई की और एरीज में वृक्षारोपण भी किया। इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *