भारत विकास परिषद् द्वारा बाल संस्कार शिविर का हुआ आयोजन

नैनीताल सरोवर नगरी में भारत विकास परिषद् की नैनीताल शाखा द्वारा रा०का०जू० हाई० मल्लीताल, नैनीताल के तत्वाधान में बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। बता दे इस शिविर में कक्षा 01 से 08 तक विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, शिक्षा एवं शिक्षकों के महत्व, गुड टच, बेड टच आदि के विषय में जानकारी दी गयी। जिसमें भारत विकास परिषद् के सदस्य, अध्यक्ष एन०के० पपनोई, सचिव गीता पाण्डे, मीनू बुधलाकोटी, भगवती बिष्ट, ज्योति दौडियाल, कविता त्रिपाठी, अमिता साह, आदि उपस्थित रहे। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्या मन्जू पाण्डे, आलोक जोशी, ज्योति तिवारी, सरिता त्रिपाठी, सुनिता राणा एवं हेमलता लखेड़ा आदि शिक्षकों का पूर्ण सहयोग रहा।





















