September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वरिष्ठ पत्रकार अनिल बडोला के निधन पर शोक की लहर

0
1004158748
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल। सरोवर नगरी में कई वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला 61 का बीरवार की दोपहर में निधन हो गया।
बता दें मल्लीताल चार्टन लॉज निवासी अनिल बडोला साप्ताहिक समाचार पत्र सीमांचल के संपादक व सीमांचल प्रेस के प्रोपराइटर भी रहे । स्व. अनिल बडोला ने सीमांचल प्रेस बिकने के बाद कई समाचार पत्रों में काम किया लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी थी । बताया गया है कि वे अपनी बहन की देखरेख में थे जबकि उनकी पत्नी व बच्चे उनसे अलग रहते थे । उनका गुरुवार की शाम को रानी बाग घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। काबिलेगौर है कि स्व. अनिल बडोला के पिता स्व. बी एन बडोला नैनीताल के जाने माने पत्रकार रहे हैं । अनिल बडोला के निधन पर एनयूजेआई से जुड़े नैनीताल के पत्रकारों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *