September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शेरवुड कॉलेज के 157 वे स्थापना दिवस पर

0
1004148968
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

स्केटिंग, तैराकी, और प्रदर्शनी में मनवाया लोहा

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के 157 वे स्थापना दिवस के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मानवता हुए एक से बढ़कर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र मेजर जनरल हरकीरत सिंह ने फीता काटकर शुरुआत की स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। और सर्वप्रथम स्कूली नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने स्केटिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाकर मुख्य अतिथि सहित सभी अभिभावकों को ताली बजाने में मजबूर कर दिया उसके पश्चात तैराकी में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पानी में हैरतअंगेज गोते लगाए और पानी में 157 वे वार्षिक स्कूल की कीर्ति बनाकर वार्षिकोत्सव की शोभा बढ़ाई उसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर कला विज्ञान की प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की स्थापना दिवस के दूसरे चरण साय: काल में विद्यालय के प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने समूह गीत की प्रस्तुति कर सभी अभिभावक और अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके पश्चात “टेन्गल्ड” की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उसके पश्चात माध्यमिक वर्ग के छात्रों ने विभिन्न देशों के प्रसिद्ध नृत्यों के माध्यम से दर्शकों का ध्यान अपने ऊपर आकर्षित किया। छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए और तीन दिवसीय चलने वाले वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के पहले दिन पर प्रधानाचार्य अमनदीप संधू द्वारा मुख्य अतिथि अभिभावक छात्र-छात्राएं और शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारीयो का आभार व्यक्त किया गया। वार्षिक उत्सव में बॉलीवुड के कलाकार संजय मिश्रा भी उपस्थित थे बताते उनकी पुत्री वहां पर अध्ययन कर रही हैं इस दौरान अभिभावकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। बता दे कल गुरुवार को दूसरे दिन भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *