September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

टीआरसी तल्लीताल की दीवार गिरने से टली बड़ी दुर्घटना

0
1004138261
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

मजदूरों के द्वारा मलवा हटाने के बाद पर्यटकों के वाहन बाहर निकले

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल पेट्रोल पंप के निकट टीआरसी मुख्य द्वार से ऊपर वाली दीवार बीती रात्रि लगभग तीन से चार बजे के बीच ढह गई जिसका मलवा टीआरसी जाने वाले मार्ग में आ गया। जिसके चलते टीआरसी में ठहरे पर्यटकों के वाहन बाहर नहीं निकाल पाए और पर्यटकों को कई घंटे इंतजार के बाद उनके वाहन बाहर निकले। प्रातः मजदूरो द्वारा रोड से मलवा हटाया गया। और रास्ते को आवागमन के लिए खोला। जानकारी के मुताबिक बीते दिन हुई तेज बारिश के चलते निर्माणाधीन दीवार गिर गई जिसका मलवा मार्ग में आ गया।
प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि तल्लीताल पेट्रोल पंप के पास टीआरसी जाने वाले मार्ग पर दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था और बीते दिनों हुई तेज बारिश के कारण दीवार के पीछे की तरफ पानी भरने से वह गिर गई। इसे शीघ्र ही ठीक करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *