कटियार भाइयों के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी का प्रतिनिधि मंडल मिला
सफाई आयोग उत्तराखंड उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना से
कर्मचारीयो की समस्याओं को लेकर सोपा ज्ञापन मिला आश्वासन

नैनीताल। सरोवर नगरी में राज्य अतिथि गृह सभागार में
सफाई आयोग उत्तराखंड उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना से मुलाकात कर उनके साथ बैठक की गई तथा सफाई कर्मचारियों के हक हुकुम को लेकर दिनेश कटियार, व धीरज कटियार द्वारा अन्य पदाधिकारीयो ने ज्ञापन भी सोफा और सफाई कर्मचारियों की पीड़ा को रखा । ज्ञापन में अवगत कराया ढांचे में संशोधन किए जाने की अति आवश्यकता है क्योंकि 261 पद सृजित थे लेकिन ढांचे में घटकर 83 कर दिए गए जो की जनसंख्या आधार पर और क्षेत्रफल के आधार पर भी कम है नैनीताल की जनसंख्या तेजी बढ़ रही है कर्मचारियों की कमी है। और ठेक प्रथा समाप्त करी जाए सफाई कर्मचारियों का बीमा राशि 25 लाख किया जाए सफाई कर्मचारियों के पदों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाए शासन देश के अनुसार समाज कल्याण विभाग से वाल्मीकि समाज को लोन की सुविधा नहीं दी जा रही है उसका लाभ दिया जाए आंगनबाड़ी में कोई भी वाल्मीकि समाज का व्यक्ति महिलाएं क्यों नहीं लगाई गई सफाई कर्मचारियों के आवास पूर्व वार्ड में 2000 किराया किया गया था। इस दौरान
श्री मकवाना से सभी समस्याओं में विस्तार से बातचीत हुई और उनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया। जल्दी ही सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वाल्मीकि सभा महासचिव दिनेश कटियार, पूर्व उपाध्यक्ष धीरज कटियार, उपाध्यक्ष कमल कुमार, नीरज कुमार, सफाई हवलदार संजय सौदा, मनोज पवार, शामिल रहे।





















