प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज का 136 वा वार्षिक खेलकूद और
पीटी डिस्प्ले का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश आलोक मेहरा द्वारा किया गया










नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज का 136 वा वार्षिक खेलकूद और पीटी डिस्प्ले का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश आलोक मेहरा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्रों द्वारा 50, 75, 100 के अलावा रिले दौड़ का आयोजन किया गया उसके पश्चात इंटर स्कूल 400 मीटर रिले दौड़ का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में स्कूल के ओल्ड बॉयज ने भी प्रतिभाग किया। जन्माष्टिक मैं छात्रों ने कर्तव्य दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। उसके पश्चात कक्षा 9 और 10 के छात्रों ने अद्भुत प्रस्तुति दी, 11 और 12 के छात्रों द्वारा हमारे देश के जवानों सशस्त्र बलों को गीत के माध्यम श्रद्धांजलि दी गई। उसके पश्चात कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों ने भांगड़ा डांस कर सभी अतिथियों और अभिभावकों को ताली बजाने में मजबूर कर दिया उसके पश्चात कक्षा चार और पांच के छात्रों द्वारा क्रिकेट ड्रिल और कक्षा एक दो और तीन के छात्रों द्वारा पोम पोम ड्रिल कर खूब वाह वाही लूटी। अंत में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने सभी छात्रों का उत्साह वर्जन करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य सेबेस्टियन जॉर्ज ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। ओवरऑल ट्राफी पर गांधी हाउस का कब्जा हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि दा होली अकैडमी स्कूल की प्रधानाचार्य मधु विग, वी के विग लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, ऑल सेट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजना रिचर्डस, सनवाल स्कूल की प्रधानाचार्य डिंपल ए मैन्युल, ए मैन्युल, वृंदावन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य राखी शाह आलोक शाह, सेंट जॉन’एस स्कूल के प्रधानाचार्य विनीता रावत, अधिवक्ता ललित रावत समाज सेविका गीता शाह कुर्मीचल बैंक के पूर्व अध्यक्ष आलोक शाह सहित ब्रदर लॉरेंस सहित शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी छात्र मौजूद थे। संचालन कार्यक्रम का संचालन ए डिस्कोटा ने किया।





















