प्रतिष्ठित मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा अलंकीता ने शहर टॉप कर
बढ़ाया स्कूल का मान
दूसरे स्थान पर दीक्षा और राफिया ने भी किया गौरवान्मित





नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर में गुरुवार को सी बी एस ई, इंटर बोर्ड की टॉपर छात्राओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रांगण में स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपमा शाह और शिक्षिकाओं द्वारा टॉपर छात्राओं को मिठाई खिलाकर और पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। बता दे विद्यालय की ह्यूमैनिटीज की छात्रा अलंकीता पांडे ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप करने के साथ-साथ शहर में टॉप किया है। अलंकीता पांडे अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कुमाऊं नैनीताल ऑफिस में सेवारत व गोपाला सदन मल्लीताल निवासी दिनेश पांडे की पुत्री हैं। दूसरे स्थान पर दीक्षा जोशी जो वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी की पुत्री हैं उन्होंने 97.4 अंक और राफिया रफत ने 97.4 अंक लाकर दोनों छात्राओं ने टाइ किया है इनके अलावा ख्वाहिश हुसैन ने 97.2 अंक लाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा ह्यूमैनिटीज ग्रुप में प्रियांशी बिष्ट ने 95.4 फीसदी अंक, शताक्षी मेहता 95 फीसदी, कॉमर्स में मनीषा मेहरा 93.2 फीसदी, लावण्या कटियार 92.8 फीसदी, जिया भट्ट 91.8 फीसदी, विज्ञान में तान्वी रावत 91.8 फीसदी, कॉमर्स में अर्पिता खत्री 91 फीसदी, विज्ञान में चेतना रावत 90.8, खुशी बोरा ने 90.4, प्रतिभा बिष्ट 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल के प्रबंधक विनय शाह ने भी सभी छात्राओं और टॉपर छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अनुपमा साह ने बताया ह्यूमैनिटीज साइंस की टॉपर छात्राओं को स्कॉलरशिप भी स्कूल की तरफ से दी जाएगी। इनकी कामयाबी पर स्कूल परिवार में खुशी की लहर है।





















