October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स संस्था द्वारा प्रायोजित

0
1003953160
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पवित्र आदि कैलाश यात्रा में जा रहे दल को पौधारोपण कर शपथ दिलाई

नैनीताल। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स संस्था द्वारा प्रायोजित पवित्र आदि कैलाश यात्रा में जा रहे दल को पौधारोपण अभियान के 668 वें दिन कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक व उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत उच्च हिमालय क्षेत्र की यात्रा में पॉलीथिन, प्लास्टिक सहित किसी भी पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली सामग्री का प्रयोग न करने संबंधी शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने गुजी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। दिनेश गुरु रानी द्वारा विगत कई वर्षों से हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय को कूड़ा मुक्त करने, व पौधारोपण करने की मुहिम चलाई जा रही है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि वह हर यात्री को।।।। स्लोगन,।‌ देव भूमि में यात्री बनकर आइए।। पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए। के तहत यात्रियों को जोड़ा जा रहा है यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की इस मुहिम की सराहना की। संस्था के डायरेक्टर लोकेश चंद ने यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया ।यात्री दल आज गंजी में विश्राम करेंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के महामंत्री नीरज जोशी, सुनील शाह ,बलवंत रावल बबलू ,ललित ,आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, देवेंद्र त्रिभुवन ,उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारीरहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *